विधायक को जल्द जमानत ना मिली तो कांग्रेस करेगी आन्दोलन

0
196

chongresफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल में बंद बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय से मिलने आये कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेश पति ने कहा कि यदि जल्द जमानत ना मिली तो प्रदेश कांग्रेस आन्दोलन करने को बाध्य होगी|

[adrotate banner="3"]

प्रदेश महामंत्री ने भी वही कहा जो पूर्व के नेता कह गये | उन्होंने कहा कि बनारस मामले में केंद्र व प्रदेश सरकार अपना पूरा ध्यान आकर्षित किये हुये है| लेकिन जनता यह जानती है कि विधायक अजय राय को क्यों बंद किया गया इसके बाद और किसी की भी गिरफ्तारी नही की गयी| उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कमजोर नही है| वह हर मुसीबत का डटकर मुकाबला करना जानते है|
राजेश पति ने सेन्ट्रल जेल के गेट से इस बात का दबा किया की यदि जल्द ही विधायक अजय राय की जमानत नही होती है तो फिर कांग्रेस आन्दोलन करेगी| इसकी रणनीति बना ली गयी है|

इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री, पुन्नी शुक्ला, शुभम तिवारी, जानकी शुक्ला आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]