विधायक आवास पर प्रदर्शन करेगी युवा कांग्रेस

0
111

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में इलाज के आभाव में मासूम नवजात की मौत पर युवा कांग्रेस ने आन्दोलन की रणनीति बनायी है| जिसके चलते उन्होंने विधायक का आवास का घेराव करने की चेतावनी भी दी है| इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है|
भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर सिंह चौहान को ज्ञापन सौपा| जिसमे उन्होंने कहा कि बीते 23 जून को लोहिया अस्पताल में जितेन्द्र पुत्र रामबाबू के नवजात पुत्र की लोहिया अपस्ताल में इलाज ना मिलने से मौत हो गयी|
शुभम तिवारी ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की लापरवाही और अनदेखी के चलते नवजात ने दम तोड़ दिया| घटना के कई दिन बाद भी कोई कार्यवाही प्रशासन की तरफ से नही की गयी| युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी और कहा कि यदि नवजात की मौत पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो युवा कांग्रेस सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के घर का घेराव करेगी|
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, जिला महासचिव मोहित शुक्ला, तारिक, इमरान अंसारी, शिवम वाजपेयी, जुल्फिकार हुसैन जैदी, आमिर खान आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]