विधायक अजय राय पर रासुका के खिलाफ धरना

0
242

kangres dhrnaaफर्रुखाबाद: बनारस से कांग्रेस विधायक अजय राय पर रासुका लगाकर जेल में भेजने के विरोध में कांग्रेस नेताओ ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया| और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता जिला मुख्यालय पंहुचे| उन्होंने मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया| कांग्रेस नेताओ ने सपा सरकार व केंद्र सरकार के विरोध में धरना देकर किसानो की सुखा राशि ना मिलने का विरोध किया| इसके साथ ही साथ उन्होंने सेन्ट्रल जेल में बंद बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय पर रासुका तामिल करने का भी जमकर विरोध किया| कांग्रेसियों ने आरोप जड़ा कि अजय राय को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन समाजवादी पार्टी व भाजपा के वो लोग जो घटना में शामिल थे उन पर पुलिस हाथ नही डाल रही|
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, युवा लोक सभा अध्यक्ष शुभम तिवारी, राकेश सागर, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, सुरेश दीक्षित, जावेद अल्वी, रमेश कठेरिया, सोनी दीक्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|
युवा कांग्रेस करेगी हवन
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी ने बताया की शुक्रवार को पांचालघाट पर साधुओ के साथ मुलायम व मोदी के लिये बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने की तैयारी कर रहे है| शुक्रवार को दुर्वाषा आश्रम पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने के दौरान साधू संत भी उतरेगे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]