विधायक अजय राय को कांग्रेस नेताओ ने जेल में किया सम्मानित

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BSP Politics-CONG.

cangresh1फर्रुखाबाद: बीते लगभग पांच महीने से केन्द्रीय कारागार में बंद बनारस के विधायक अजय राय को कांग्रेस नेताओ ने जेल में सम्मानित किया| जिसके बाद कांग्रेस नेता सपा और भाजपा पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया|

सेन्ट्रल जेल में विधायक अजय राय से मिलने के बाद इटावा बरेली हाई-वे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता की गयी| जिसमे बनारस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा की एक संस्था द्वारा विधायक अजय राय को सर्वश्रेष्ठ विधायक का ख़िताब दिया गया| यह ख़िताब उन्हें लखनऊ लेने जाना था लेकिन उसे नही भेजा गया| जिसका कांग्रेस विरोध करती है|

उन्होंने कहा की अजय राय को सपा और भाजपा के गठजोड़ से ही जबरन फंसा कर प्रतिकार यात्रा के दौरान जेल भेज दिया गया जबकि उसका किसी भी फुटेज में चेहरा तक नही दिखाई दिया है| यदि महीने-दो महीने में विधायक नही छुटे तो कांग्रेस बड़ा आन्दोलन करेगी| श्री शर्मा ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के जनपद में एक लम्बे समय से ना आने और विधायक से ना मिलने की बात का ठीक ढंग से उत्तर नही दिया| उन्होंने कहा सलमान खुर्शीद बड़े नेता है|

प्रजानाथ शर्मा ने कहा की विधायक अजय राय को जेल में बंद हुये कई महीने बीत गये और इस दौरान यहाँ के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री ने काफी देखभाल की है| इसकी चर्चा प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व तक है|
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, सतीश चौबे, सचिव दुर्गा प्रसाद, डॉ० जितेन्द्र सेठ, शैलेन्द्र सिंह, बैजनाथ सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, रामेश्वर सिंह, विकास सिंह, विकास सिंह, हर्ष बर्धन, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे|