दर्द से पीड़ित विधायक अजय राय की हुई एमआरआई

ajay rayफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में बंद बनारस के विधायक अजय राय की कमर और टांग में दर्द के चलते उनकी एमआरआई कराई गयी| कांग्रेस नेता उनके साथ रहे|

सेन्ट्रल जेल से जेल के फार्मासिस्ट शैलेन्द्र विधायक अजय राय को लेकर आवास विकास पंहुचे और उनको आवास विकास के ही एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कमर और पैर की हड्डी की एमआरआई( चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग) करायी गयी| कांग्रेस के जिला महा मंत्री दिनेश अग्निहोत्री ने बताया की जेल में बंद विधायक बीते तीन महीने से कमर और टांग में दर्द से पीड़ित है| जिसके चलते उनका आज एमआरआई कराया गया| उनका अभी तक जेल में ही इलाज चल रहा था| सेन्ट्रल जेल के फार्मासिस्ट शैलेन्द्र ने बताया की विधायक अजय राय की एमआरआई जाँच करायी गयी है| उनक इलाज किया जा रहा है|

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृतुंजय शर्मा, शुभम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे|