थाने के गेट पर महिला आरक्षी से हाथापाई

0
127

upp 12फर्रुखाबाद अपने पति के खिलाफ एसपी से शिकायत करने वाली महिला ने महिला थाने में जाकर शिकायत की प्रगति मांगी तो उसका महिला सिपाही से विवाद हो गया| उसने महिला सिपाही के साथ मारपीट कर दी|

[adrotate banner="3"]

थाना शमसाबाद थाना क्षेत्र के फरीदपुर सैद्बाड निवासी संगीता ने पुलिस अधीक्षक को अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी| जिसकी प्रगति जानने जब संगीता महिला थाने पंहुची तो थाने की मुंशी ने उसे बताया की जाँच रिपोर्ट अधिकारियो को भेजी जा चुकी है और मामला अदालत में है प्रकरण अदालत में लंबित है इस लिये उसकी मदद नही हो सकती| जिस पर संगीता थाने के बाहर आकर पुलिस कर्मियों को अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी| शोर शराबा सुनकर महिला आरक्षी बेबी कुशवाह बाहर आ गयी|

संगीता ने बेबी का हाथ मरोंडकर उसके साथ धक्कामुक्की कर दी| जिस पर अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया| थानाध्यक्ष अर्चना गौतम ने बताया की आरोपी महिला का शांति भंग में चालान किया गया है|

[adrotate banner="2"]