विधान सभा फतेह के लिए बूथों को मजबूत करें कांग्रेसी: प्रधान

0
127

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने पंजे को विरोधियों से लड़ाने के लिए बूथ को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है| जिसके चलते कांग्रेसियों को बूथ मजबूत करने की नसीहत दी गयी है|
फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री प्रकाश प्रधान नें कहा कि शीघ्र बूथ स्तर पर कमेटी का गठन करना अनिवार्य है| इस कार्य में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक कांग्रेस जन अपनी-अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करें व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों का सहयोग करें| उन्होंने आगे कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक समस्त कांग्रेस जन अपनी-अपनी विधानसभा में अभी से जुट जायें| चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर जीत हासिल करनी है|
यूपी कांग्रेस के सचिव नीतम सचान नें कहा कि विधान सभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण करें, ब्लाक, न्याय पंचायत व ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें| 2022 के चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर जीत हासिल करनी है| जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस जन को मिलकर कांग्रेस पार्टी के संगठन को तैयार करना है जब हमारा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूती के साथ कार्य करेगी|
प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, राकेश कुमार सागर, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद कठेरिया, इरफान प्रधान, कैलाश यादव, मनोज गंगवार, अभय यादव, शकुंतला देवी, कृष्ण गोपाल मिश्रा, ओमप्रकाश बाथम आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]