फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव में सपा साइकिल को मजबूत करनें की पूरी जुगत में लगी है| जोड़-तोड़ के साथ ही फ्रंटल संगठनों को मजबूत करनें का प्रयास चल रहा है| सपा हर हाल में आगामी चुनाव में फतेह हासिल करना चाह रही है|
रविवार को पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी की सहमति से समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश दिवाकर राका ने अपनी 35 सदस्य जिला कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष की घोषणा की। जिसमे सभी को आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने की नसीहत दी गयी है| सपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अरविन्द गुप्ता नें कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी सत्ता पर काबिज होगी| सपा सुप्रीमो के कार्यक्रम में भीड़ इसका साफ इशारा कर रही है| जिला महासचिव मन्दीप यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमालगंज राशिद जमाल सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता डॉक्टर जेपी वर्मा, बेचेलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष मतीन खान, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा आदि रहे|
विधान सभा चुनाव के लिए सपा मजबूत कर रही अपनी सेना
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


