विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा ने बिछाई सियासी बिसात,दिग्गजों के हाथों में होगी चुनाव की कमान

0
266

लखनऊ:विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा ने अपना तैयार कर लिया है|सपा ने दिग्गजों के हाथ में उपचुनाव की कमान सौंपने के साथ प्रत्याशियों के चयन में भी सतर्कता बरती है। सपा ने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सहित कई दिग्गजों को अगस्त में ही छह सीटों का चुनाव प्रभारी बनाकर चुनावी बिगूल फूंक दिया है।
इन छह सीटों पर ही अब तक सपा ने अपने प्रत्याशी भी घोषित किए हैं। अब शेष चार सीटों में से सपा दो और पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। सपा गठबंधन में गाजियाबाद सदर सीट कांग्रेस को दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक अलीगढ़ की खैर सीट के लिए भी सपा व कांग्रेस में बात चल रही है।सपा ने शिवपाल सिंह यादव को कटेहरी सीट की कमान सौंपी है। फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मिल्कीपुर सीट का प्रभारी बनाया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी सीटों पर अपनी यूथ विंग को जुटने के निर्देश दिए हैं। वह खुद भी उप चुनाव की कमान संभालेंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]