फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सोताबहादुर का किया औचक निरीक्षण किया| जिसमे विद्यालय में अनियमितताएं देख शिक्षकों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान देखा गया कि विद्यालय में कक्षा कक्ष होने के बाद भी अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को एक बरामदे में बैठाकर उपस्थित शिक्षक आपस में बाते कर रहे थे एवं शिक्षण कार्य होता हुआ नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि विद्यालय में एमडीएम मीनू के अनुसार भोजन नहीं बनवाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक शिल्पा अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय में अनियमितताएं देख जिलाधिकारी ने स0अध्यापक ममता,स्वाती पाल एवं पूनम अग्निहोत्री शिक्षामित्र को जमकर फटकार लगाई। बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल जी यादव को स0अध्यापक ममता एवं पूनम अग्निहोत्री शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने एवं सर्विस ब्रेक कर अभिलेखों का निरीक्षण कराने के साथ-साथ समस्त शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विद्यालय में गप्पें मार रहे थे शिक्षक, कार्यवाही के आदेश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


