विद्यार्थी परिषद ने की सिपाहियों की बर्खास्तगी की मांग

0
91

फर्रुखाबाद: विद्यार्थी परिषद के दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों के साथ अभद्रता करने वाले व गिरफ्तारी करने वाले सिपाहियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीएन कालेज में 18 अगस्त को बाहर खड़े हरिश्चन्द्र, अहिवरन यादव को पुलिस ने झूठी शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर उनके साथ अभद्रता की थी। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सिपाहियों को तत्काल बर्खास्त किया जाये। कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों की झूठी शिकायत पुलिस से की गयी थी। वहीं छात्रों ने मांग की कि कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि को जल्द घोषित किया जाये। जिससे हम लोग चुनाव के बाद अपनी पढ़ाई इत्यादि सुचारू रूप से कर सकें। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

इस अवसर पर अनिल दुबे, नीरज पाल, आलोक दुबे, आनंद किशोर, आशुतोष दुबे, शिव प्रकाश पाल, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]