विदेश निति में मोदी सरकार एकदम फेल: सलमान खुर्शीद

0
237

SLMANफर्रुखाबाद: बीते लोक सभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद अब आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की डूबती नाव को पार लगाने के लिये पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जनपद पंहुच कर कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोली| इसके साथ ही साथ उन्होंने मोदी सरकार की विदेश निति को पूरी तरह विफल बताया|

[adrotate banner="3"]

शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करने के बाद सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों से बात की| उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी विदेश निति पर असंतोष व्यक्त किया| सलमान ने कहा कि मोदी ने विदेश निति के तहत विदेशो के दौरे किये वह अभूतपूर्व है| मै उनकी तारीफ करता हूँ| लेकिन प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री मिलकर भी विदेशनिति के तहत कोई सफल कदम नही उठा पा रहे है| फ़िलहाल मोदी सरकार विदेशनिति में बिलकुल विफल हो गयी है | कांग्रेस ने जो विदेश निति बनायी थी उसे किसी भी कीमत पर मोदी सरकार आगे नह जा पा रही है| मोदी तो विदेशो में अपना किराये के लोगो से स्वागत कराते है , प्रवासी भारतीयों से मिलते है| जबकि उन्हें प्रवासी भारतीयों से ना मिलकर जिस में जाये उस देश के जिम्मेदार लोगो से मिलना चाहिए|

मोदी सरकार की विदेश निति का परिणाम यह हुआ कि एनएसजी के मुद्दे का खुलकर विरोध किया| लेकिन अमेरिका ने इस पर कोई अपत्ति व्यक्त नही की गयी | नतीजा यह है कि चीन भारत की सीमा में घुसता चला जा रहा है| वही अमेरिका अपनी निति के आगे भारत को झुका रहा है जबकि भारत की निति के आगे झुकने को तैयार नही है | अमेरिका ने मुद्रा निवेश और आयत-निर्यात करने के कही भी संकेत नही दिये है| मोदी सरकार की विदेश निति पीएम कार्यालय चला रहा है| जिसके परिणाम स्वरूप पठानकोट जैसी घटनाये हो रही है |

[adrotate banner="2"]