फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को जिला जेल चौराहे पर एक बार भी भगदड़ मच गयी जब पालिका के दो बुलडोजर अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की भूमि पर गरजने लगे| निगम की भूमि को खाली कराया गया|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव सुबह जिला जेल चौराहे पर अपने लाव लस्कर के साथ पंहुच गयीं| उन्होंने बीते दिनों बसपा नेता के कब्जे से खाली करायी वित्त विकास निगम की भूमि पर एक बार फिर से अतिक्रमण हटवाया| बुलडोजर ने बचे खुचे अतिक्रमण को भी साफ कर दिया| वहीं अब अतिक्रमण के कब्जे से मुक्त करायी गयी भूमि में तारबंदी करानें की तैयारी है| नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें बताया कि वित्त विकास निगम की भूमि को खाली कराया गया है| जिसमे तारबंदी करायी जायेगी| ईओ रविन्द्र कुमार आदि रहे |
बुधवार को कादरी गेट से लिंजीगंज की तरफ चलेगा अतिक्रमण
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि बुधवार को कादरी गेट से लिंजीगंज मार्ग पर बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त किया जायेगा|
वित्त विकास निगम की भूमि पर फिर चला बुलडोजर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


