वित्त मंत्री की अस्थियां नाले में विसर्जित कर व्यापारियों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

0
96

फर्रुखाबादः सर्राफा व्यापारियों पर लगाये गये उत्पाद शुल्क के विरोध में आज नगर के सर्राफा व्यापारियों ने वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अस्थियां नाले में प्रवाहित कर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने वित्तमंत्री व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

[adrotate banner="3"]

वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी व केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते फतेहगढ़ के सर्राफा व्यापारियों ने आज इकट्ठा होकर फतेहगढ़ स्थित नाले में वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी की अस्थियां विसर्जित की और फतेहगढ़ शहर के मुख्य मार्गों पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

व्यापारियों ने बताया कि प्रणव मुखर्जी जैसे मंत्री की अस्थियां विसर्जित करने की उचित जगह गंदा नाला ही है। क्योंकि दो सप्ताह से अधिक समय हो जाने के बाद भी वित्तमंत्री व्यापारियों की बात को सुनने तक को तैयार नहीं हैं और अगर वयान आता भी है तो यह कि विचार किया जायेगा। लेकिन इस बार व्यापारी अनिश्चितकालीन बंदी कर सरकार से मोर्चा लेने को तैयार बैठा है। जब तक वह हमारी मांगें मान नहीं लेते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं नगर के सर्राफा एसोसिएशन व स्वर्णकार संघ के आव्हान केन्द्र सरकार के विरुद्व नेहरू रोड पर क्रमिक अनशन जारी है। अनशन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि जब तक केन्द्र सरकार व्यापारियों पर नान ब्रांडेड ज्वैलरी पर लगाये गये अतिरिक्त एक प्रतिशत उत्पाद कर को वापस लिया जाये। जब तक सरकार लगाये गये टैक्स को वापस नहीं लेती है क्रमिक अनशन व आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान रामसिंह वर्मा, रवीन्द्र मोहन शर्मा सर्राफ, सूरज सिंह भारद्धाज जिलाध्यक्ष स्वर्णकार संघ, राजू वर्मा, विमल वर्मा, गजानंद, जयसिंह, चन्द्र किशोर वर्मा, अबधेश वर्मा, अशोक अग्रवाल, सुनील वर्मा, लालू वर्मा, रामऔतार, मनोज, अदित आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]