विजय सिंह ने दंगल का फीता काटा, हजारी पहलवान ने ४१ हजार रुपये की कुस्ती जीती

0
174

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के तहसील स्थित टाउन हाल के पास पूर्व विधायक विजय सिंह ने दंगल का फीता काटकर कुस्ती का शुभारम्भ किया| दुसरे जिलों से आये कई पहलवानों ने अपने दांव-पेंच के करतब दिखाकर हजारों रुपये की कुस्ती जीती|

[adrotate banner="3"]

टाउन हाल के पास आज करीब दोपहर बाद शुरू हुए दंगल को देखने के लिए टाउन हाल के पास किसी भी मकान की छत, पेंड की डाल आदि कोई भी ऐसी जगह नहीं बची थी जहां खडा हुआ जा सके| फर्रुखाबाद के अलावा अन्य जिलों से आये पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच दिखकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया|

बेकाबू भीड़ को पुलिस ने कई बार लाठियां चटकाकर खदेड़ा| इस दौरान फतेहगढ़ आरआरसी के सैनिक सुभाष पहलवान ने ११ हजार रुपये की कुस्ती बनारस के संजय को पटकनी देकर जीते| वहीं १४ हजार रुपये नितिन पहलवान आरआरसी ने बनारस के रिंकू पहलवान से बराबरी का मुकाबला रहा|

आरआरसी के हजारी पहलवान ने ४१ हजार रुपये की कुस्ती जीती वहीं दूसरी तरफ विनोद पहलवान व भोगाँव के आदेश पहलवान के बीच ३१ हजार की कुस्ती बराबर रही| अंतमें आगरा आरपीएफ के लालजी पहलवान व अलीगंज से आये राजेश पहलवान के बीच २६ हजार की कुस्ती का मुकाबला बराबरी पर रहा|

इस दौरान कई बार दंगल लड़ रहे पहलवान दर्शकों के ऊपर भी आकर गिरे जिस कारण कई दर्शक चुटहिल भी हो गए| दंगल देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही| पूर्व विधायक विजय सिंह को गदा भेंट की गयी|

[adrotate banner="2"]