विजय यादव सहित 29 सपाईयों का पार्टी में निकाय अध्यक्ष पद के लिये आवेदन

0
278

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार तक समाजवादी पार्टी के द्वारा नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव सहित 29 नें विभिन्य नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिये आवेदन किया|
सपा के निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव नें बताया कि नगर पालिका फर्रुखाबाद के लिये पार्टी से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़नें के लिये वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र कटियार, विवेक यादव, राजीव शाक्य, अविनाश सिंह, उर्मिला राजपूत व पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव नें अपना नामांकन किया है|  कायमगंज नगर पालिका से अनीता देवी, राजेश्वरी देवी, सविता यादव व रेशमा, मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से चेयरमैंन हरीश यादव, डॉ० धीरज यादव, ऊषा देवी, अशोक कुमार उर्फ लल्लू , खिमसेपुर नगर पंचायत से संगीता यादव, ममता देवी व संजू लोनिया, नवाबगंज नगर पंचायत से बन्ने खां, सुमित शाक्य, संकिसा बसंतपुर से साधना यादव, प्रतिभा दीक्षित, संरीता यादव, अनामिका मिश्रा, शमसाबाद नगर पंचायतशमसाबाद से पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, ह्रदेश पाण्डेय, इलियास मंसूरी, इजहार खां, कंपिल नगर पंचायत से देवेश कुमार, राजीव कुमार ने अपना नामांकन किया है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]