विजय के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने चलाई साइकिल

0
134

vijy yadavफर्रुखाबाद: जिला पंचायत के चुनाव में रिकार्ड मतो से जीतने वाले जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने सोमबार को साइकिल यात्रा में रिकार्ड कार्यकर्ता जुटा एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास और जनता के बीच अपनी पकड़ का एक पैमाना पेश किया| साइकिल यात्रा रखा तिराहे से होकर लोहिया प्रतिमा पर समाप्त हुई|

[adrotate banner="3"]

विजय यादव ने एक अच्छी खासी भीड़ जुटकर 2017 के लिये सपा का माहौल बनाया| रखा तिराहे से होते हुये साइकिल यात्रा फ़तेहगढ के विभिन्य क्षेत्रो से होती हुई आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर एक सभा के बाद समाप्त हुई| साइकिल यात्रा को जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| विजय ने लोहिया प्रतिमा पर कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश अपना परचम फिर लहरायेगी| पार्टी के कार्यकर्ताओ के अन्दर सपा की योजनाओ को जन-जन तक पंहुचाने का जो जज्बा है यही जज्बा आगामी चुनाव में काम आयेगा| इस दौरान सपा नेता शिवेंद्र यादव, आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]