विक्षिप्त किसान ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

0
115

फ़र्रुखाबाद: अमृतपुर तहसील के ग्राम हरिहरपुर निवासी जगन्नाथ ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| गुरूवार प्रातः सुबह 9 बजे करीब मृतक की पत्नी वीटोली देवी राजेपुर दवाई लेने गयी थी| उसके बाद जगन्नाथ ने कब कमरे के कुंडे में गमछा व रस्सी से फांसी लगा ली किसी को पता ही नही चला ।

[adrotate banner="3"]

पत्नी इधर उधर खोजती रही कि खेत मे पानी लगाने को कह रहे थे आज खाना खाने नही आये और भी पड़ोस की कई औरते आ गई किसी ने अचानक कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो मृतक  फासी पर लटके थे ।

ग्रामीणों के मुताबिक जगन्नाथ सीधे स्वभाव के होने के साथ साथ मानसिक रूप से परेशान भी थे| इनके केवल दो पुत्रियां शकुना, मुन्नी, है दोनों विबाहित है। तीन बर्ष पूर्व मृतक ने अपनी दोनों पुत्रियो के नाम अपनी पूरी खेती करीब 15 वीघा बैनामा कर दिया था। उस के बाद जगन्नाथ ज्यादा ही परेशान रहने लगे थे । 8 जुलाई को उनके घर में भाई बैजनाथ की पुत्री मीनू की बरात आने वाली थी|

[adrotate banner="2"]