विकास मंच ने नगरपालिका ईओ को सौपा चेतावनी पत्र

0
101

फर्रुखाबाद: नगर पालिका में लापरवाही के खिलाफ आक्रोशित फर्रुखाबाद विकास मंच ने नगर पालिका ईओ को चेतावनी पत्र सौपा है| जिसमे विभिन्य मांगो को दर्शाया गया है|

[adrotate banner="3"]

संगठन के नगर अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा है की अंगूरीबाग़ रोड काफी समय से खराब है, शहर में लाल दरवाजे से लेकर पक्कापुल सहित कई मार्गो पर दुकानदारो ने अतिक्रमण कर रखा है| जिससे आये दिन जाम लगता है| नगरपालिका कर्मी इसमे अपनी मिली भगत रखते है|

शहर के अधिकांश मोहल्ले गंदगी से भरे हुए है| जिसको जल्द साफ़ किया जाये| उन्होंने नगर पालिका ईओ को अपना ज्ञापन सौपा| जल्द मांगो पर कार्यवाही ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है| इस दौरान रवि श्रीवास्तव, शुभम दीक्षित, रविराज,.ईशांत शर्मा अमन जैन विशाल जैन आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]