विकास मंच ने जलाया पाकिस्तान का झंडा

0
140

vikas-mnchफर्रुखाबाद: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में 12वीं ब्रिगेड की छावनी पर आत्मघाती हमले में भारतीय सेना के 17 जवान शहीद हो जाने से आक्रोशित फर्रुखाबाद विकास मंच ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया| पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी|

[adrotate banner="3"]

विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेवाजी करते हुये चौक पर पंहुचे|मोहन अग्रवाल ने कहा पीएम मोदी अब भारतीय सेना के हाथ खोल दे जिससे पाकिस्तान में घुसकर आतंकी शिविरों को भारतीय सेना बर्बाद कर सके| इसके बाद आक्रोशित विकास मंच कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तानी झंडे को आग के हवाले कर दिया| इस दौरान नगर अध्यक्ष राहुल जैन, अमन जैन, विजय मिश्रा, कुलदीप सिंह, दीपक राठौर, अभिषेक गुप्ता, शिवम् दुबे, कान्हा गुप्ता आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]