विकलांग को मारपीट कर घायल किया

0
103

फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी विकलांग शवरून वेगम को उसके ही गांव के दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज न किये जाने पर शवरून ने पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी से न्याय की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="3"]

शवरून वेगम ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि वह अपने गांव में ही एक खोखे में परचून की दुकान चलाती है। बीते 26 अक्टूबर को वह शाम करीब 7 बजे दुकान पर थी। तभी गांव के ही ओमप्रकाश आये और तलब की पुड़िया तोड़कर चल दिये। जब ओमप्रकाश से रुपये मांगे तो वह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर ओमप्रकाश पुत्र मुंशी, रामू, टिल्लू, चुन्ना, सहदेव पुत्रगण ओमप्रकाश व ओमप्रकाश की पत्नी सुनील ने मारना पीटना शुरू कर दिया। बचाने आये पति इतवारी व पुत्र शाहरुख को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थाना अमृतपुर में लिखित तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। शवरून बेगम ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

[adrotate banner="2"]