वाहन चेकिंग में पुलिस को मिले दो तमंचाधारी

0
121

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : जनपद में शाम होते ही अपराधी तमंचों से लैस होकर घूमने लगते हैं शायद यही बात पुलिस ने भांपकर सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कायमगंज क्षेत्र के ग्राम टिलियां तिराहे से दो तमंचाधारियों को धर दबोचा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिलियां के तिराहे पर वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह जादौन, एसआई रंजीत सिंह व कांस्टेबिल जर्मन सिंह, सुधीर, संजेश वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे दो युवकों पर संदेह होने पर एसआई ने दोनों युवकों से पूछतांछ की। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली, जिसमे पुलिस को दोनों युवकों के पास से 315 बोर के दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस मिले। पुलिस की पूछतांछ में दोनों युवकों ने अपने नाम कन्हैया शर्मा पुत्र जीवाराम निवासी मोहल्ला काशीराम अलीगंज व नसरूद्दीन उर्फ डम्पी पुत्र बाबू खां निवासी मेवाती मोहल्ला अलीगंज बताये। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

[adrotate banner="2"]