वाहन चेकिंग के दौरान 2 वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, पांच बाइकें बरामद

0
98

baeeek chriफर्रुखाबाद:(कायमगंज) पुलिस के हत्थे उस समय दो वाहन चोर चढ़ गये जिस समय पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी| पुलिस ने उनके पास से दो बाइक भी बरामद की है| बाद में पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर उनके घरो से भी चोरी की तीन बाइके बरामद की है|

[adrotate banner="3"]

बीती देर शाम प्रभारी निरीक्षक एके सिंह कम्पिल-कायमगंज मार्ग स्थित गांव रायपुर की ईदगाह के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को पांच बाइक सबारो पर शक हुआ| पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कहा तो बाइक सबार भाग निकले| पुलिस पीछा करके दो आरोपियों को दबोच लिया| आरोपियो ने पुलिस की पूंछताछ में अपने नाम पवन कुमार यादव पुत्र विजयवीर निवासी ग्राम टपुआ अलीगंज एटा बताया। वही दूसरे आरोपी ने अपना नाम वीरसिंह पुत्र रामलडै़ते निवासी गांव मुबारक नगर कायमगंज बताया। उन्होंने भागे तीन अपने साथियों के नाम भी उजागर किये है| जिसमे जयपाल यादव पुत्र रनवीर, पंकज यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव, रवी पुत्र तुलसीराम सभी निवासीगण टपुआ थाना अलीगंज जनपद एटा शामिल हैं।

उनके पास से पुलिस को बाइक संख्या यूपी 76 आर76 17 हीरो होंडा स्पेलण्डर प्लस बरामद हुई व जिसकी चोरी की रिपोर्ट मंगलीपुर निवासी नेत्रपाल पुत्र सियाराम ने 17 फरवरी 2014 को दर्ज कराई थी। पकड़े गये आरोपी वीर सिंह की निशादेही पर यूपी 25ए एल/ 4813 पैशनप्रो बरामद हुई है| आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किये है| पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों के घर से भी तीन अन्य चोरी की बाइक बरामद की है|

[adrotate banner="2"]