वाराणसी: मोदी का प्रस्तावक नहीं बनेगा बिस्मिल्लाह परिवार

0
102

Jamin Khanनई दिल्ली: उस्ताद बिस्मिलाह खान के बेटे उस्ताद जामिन हुसैन का कहना है कि बीजेपी ने उनसे नरेंद्र मोदी का प्रस्तावक बनने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने प्रस्तावक बनने से इनकार कर दिया। उस्ताद जामिन के मुताबिक एक बीजेपी नेता ने उन्हें फोन कर घर बुलाया था। जहां उनसे कहा गया कि वो प्रस्तावक बन जाएं। लेकिन जामिन हुसैन ने इससे इनकार कर दिया।

[adrotate banner="3"]

उस्ताद जामिन का कहना है कि वो अपने पिता की तरह किसी भी राजनीतिक दल के साथ खड़े नहीं दिखना चाहते। बता दें कि जामिन शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के बेटे हैं जो वाराणसी में रहते हैं। वाराणसी से ही बीजेपी की तरफ से मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]