वाराणसी में लापता सांड़ को ढूंढ़ने वाले को मिलेंगे 50 हजार!

0
141

bull1वाराणसी: वाराणसी में एक सांड के गुम होने से हलचल मच हुई है। यहां के थाने में सांड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके अलावा जगह-जगह पोस्टर लगाकर सांड को ढूंढा जा रहा है। मामला बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के सारनाथ का है जहां बादशाह नाम का एक सांड गुम हो गया है।

[adrotate banner="3"]

इस सांड की तलाश में मालिक के साथ-साथ अब वाराणसी पुलिस भी जुट गई है दिलचस्प बात है कि सांड के मालिक ने ‘बादशाह’ को खोजकर लाने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

वाराणसी में एक सांड के गुम होने से हलचल मच हुई है। यहां के थाने में सांड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके अलावा जगह-जगह पोस्टर लगाकर सांड को ढूंढा जा रहा है। सांड की तलाश के लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें उसकी फोटो के साथ उसका हुलिया लिखा हुआ है। इस पोस्टर में बादशाह को ढूंढने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने संबंधी बातें भी लिखी गई है। जिस व्यक्ति का ये सांड है वो इसके बिना जीने की कल्पना नहीं करने की बात कर रहा है। सांड के मालिक का नाम मनोज पांडेय बताया जा रहा है। ‘बादशाह’ नाम वाला यह सांड पिछले 8 दिनों से लापता है।

[adrotate banner="2"]