लखनऊ:प्रधानमंत्री के आगमन की बाबत वाराणसी शहर में तमाम सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी के बाद भी बैखौफ लुटेरों ने आज एक व्यापारी को अपना निशाना बना लिया। इन लोगों ने महाराष्ट्र के एक व्यापारी से करीब एक करोड़ रुपये की सोना लूट लिया।
[adrotate banner="3"]
वाराणसी के बेनियाबाग में महाराष्ट्र के कारोबारी विकास कुमार ज्वैलर्स को सोना देने आए थे। बदमाश इनसे असलहे के दम पर करीब एक करोड़ आठ लाख रुपये का सोना लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच की टीम व्यापारी से पूछताछ कर रही है।
[adrotate banner="2"]


