फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई| 
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जतायी| व संवंधित अधिकारियों को बसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये , स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गयी ,आबकारी विभाग की बसूली ठीक पाई गई,परिवहन विभाग की बसूली अच्छी पायी गई,खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई , मंडी कायमगंज की बसूली कम पाई गई, मंडी कायमगंज को प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया,वन विभाग की बसूली कम पाई गई| बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल आदि अधिकारी रहे | 
वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम, डीएम खफा



