वाट्सएप ने दिया यूजर्स को नया तोहफा, डेस्कटॉप एप लॉन्च

0
243

whatsaapनई दिल्ली:दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग सेवा वाट्सएप अपनी सेवाओं में और विस्तार करते हुए यूजर्स को नया तोहफा दिया है। करीब साल भर से वाट्सएप वेब की शुरुआत के बाद, जिसमें यूजर्स को डेस्कटॉप से मैसेज भेजने और पढ़ने की सुविधा हासिल है, कंपनी ने अब अपने पहले डेस्कटॉप एप लॉन्च करने का ऐलान किया है।

[adrotate banner="3"]

नया एप विंडोज 8 और इससे ज्यादा के वर्जन और मैक ओएस कंप्यूटर में उपलब्ध होगा। इसे वाट्सएप के विंडोज वर्जन और मैक वर्जन में यहां से डाउनलोड किया जा सकता है। डेस्कटॉप एप्लिकेशन में लॉग इन करने के लिए आपको अपने वॉट्सऐप मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर एक QR कोड को स्कैन करने की जरूरत होगी, जैसे आप वेब वॉट्सऐप में करते हैं। ऐसा करने के बाद सभी चैट कंप्यूटर स्क्रीन पर लोड हो जाएगी।

[adrotate banner="2"]