वाइको की भिडंत में छात्र की मौत 2 घायल

0
84

01फर्रूखाबाद। नगर के मिशन अस्पताल के निकट दो बाइको की जबरदस्त भिडंत में गौरव सिसोदिया की मौत हो गई। तथा 2 युवक घायल हो गये। गौरव नगर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी मानसिह का 22 वर्षीय पुत्र था। दुर्घटना में कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी श्री किशन यादव का 25 वर्षीय पुत्र दीपक तथा थाना मऊदरबाजा के मोहल्ला बीबीगंज निवासी रामदास श्रीवास्तव का 21 वर्षीय पुत्र शिवम घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

05एक बाइक पर 3 तथा दूसरी बाइक पर सवार 4 यूवक तेजी से जा रहे थे। बाइको में सीधी भिडंत होने पर 3 युवकगम्भीर रूप से घायल हो गये। बीबीगंज के टैम्पो चालक विशाल गुप्ता ने दीपक व शिवम को तथा मोहल्ला गनेशप्रसाद निवासी अभिषेक रिस्तेदार ने गौरव को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक आरबी चौरसिया ने अस्पताल में घायलों को देख कर घटना की जानकारी ली।04 हालत गम्भीर होने पर तीनों को रिफर कर दिया गया। बाद में मृत गौरव की अस्पताल लाया गया। प्राइवेट वीए करने वाले छात्र गौरव की लालदरवाजा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। तथा उसके पिता बीबीगंज डाकघर में पोस्टमास्टर है। शिवम डा0जैन के अस्पताल में कम्पाउडर है। गौरव के वियोग में परिवार की महिलाये विलखती रही।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]