वर्तमान समय में पतन का मुख्य कारक मोबाइल व टीवी: ईश्वरदास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माघ मेला श्री रामनगरिया में ‘स्वर्णिम भारत ज्ञान कुम्भ आध्यात्मिक प्रदर्शनी का उद्घाटन ईश्वरदास महाराज पीठाधीश्वर दुर्वासा ऋषि आश्रम ने फीता काटकर किया।
शहर के सर्च लाईट भवन बीबीगंज के द्वारा ‘स्वर्णिम भारत ज्ञान कुम्भ आध्यात्मिक प्रदर्शनी मेला रामनगरिया में लगायी गयी है| जिसका शुभारम्भ करनें के बाद ईश्वरदास महाराज ने कहा कि संसार में कोई भी वस्तु खराब नहीं है, तो केवल उसका प्रयोग। चरित्र का उत्थान करने वाले घटक धार्मिक ग्रन्थ एवं आज के समय में पतन का मुख्य कारक चलचित्र (मोबाइल, टीवी) है। विधायक सुशील शाक्य नें कहा कि ब्रह्माकुमारीज में ही चरित्र एवं आध्यात्मिकता का संगम मिलता है। हम आधुनिकता की चमक दमक में हम भारतीय संस्कृति प्राचीन सम्यता को भूलते जा रहे हैं। डा० मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि शान्ति संसार की सर्वश्रेष्ठ संम्पत्ती है। इसके बिना संसार के कुछ भी संम्भव नहीं है। बी०के० मंजु, बीके मिथलेश व बीके नीलम बहन, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, बीके श्यामा बहन रहे| संचालन महेशपाल सोमवंशी ने किया।