वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, युवक को गोली मारकर किया घायल

0
162

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित सेनापति नुक्कड़ पर बर्चस्व को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये जिसमें एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक दरियावगंज पश्चिम निवासी बबलू पुत्र विद्यासागर जोशी को चौक के पास कुछ दबंग युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बतातें चलें कि बीते कुछ दिनों पूर्व नाला मछरट्टा पर अन्नू तिवारी नाम के एक युवक को तलवार मारकर घायल कर दिया गया था। जिसमें कुछ युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। उसी मामले के समझौते को लेकर चौक पर अनुभव शुक्ला निवासी चौक, पुष्कर अग्निहोत्री निवासी पक्कापुल, आलोक दीक्षित के अलावा अन्य कई युवक इकट्ठे हुए और अन्नू तिवारी के मामले में समझौते की बात करने के लिए बबलू के साथ कुन्दन व अन्नू आदि लोग चौक पहुंच गये। दोनो पार्टियां आमने सामने थीं। समझौते की बातचीत चल रही थी। तभी अचानक अनुभव पर फायरिंग शुरू हो गयी। आरोपी फायरिंग करके भाग गये। घायल बबलू को पुलिस द्वारा नाला मछरट्टा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने बताया कि घायल बबलू के पैर व पेट में गोली लगी है। बबलू ने बताया कि उसके गोली अभिनव शुक्ला, पुष्कर अग्निहोत्री, आलोक दीक्षित ने चलायी।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार सिंह व शहर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बारे में जांच पड़ताल की। क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफृतारी शीघ्र की जायेगी।

[adrotate banner="2"]