फर्रुखाबाद: जिला बार एसोसिएशन ने प्रदेश में बनने वाला एम्स जनपद में बनाये जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी को सौंपा।
[adrotate banner="3"]
बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से मांग की कि उत्तर प्रदेश में एम्स के लिए जो प्रस्ताव चल रहा है उसका निर्माण फर्रुखाबाद में ही कराया जाना जनहित में है। इसके लिए भूमि का प्रबंध भी जनपद प्रशासन उपलब्ध करा देगा। यह आम जनता व सभी सामाजिक संगठनों का अनुरोध है। इस सम्बन्ध में अधिवक्ताओं ने एक प्रतिलिपि कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को भी भेजी है।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव एडवोकेट, महासचिव संजीव पारिया के अलावा कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
[adrotate banner="2"]


