वंदे मातरम यात्रा में लहराये केसरिया ध्वज व तिरंगे

0
171


फर्रूखाबाद:(नगर संवाददाता) हिन्दू महासभा की ओर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर मंगलवार को शहर में निकाली गयी| वंदे मातरम यात्रा में केसरिया ध्वज लहराये गये। रथ पर सवार भारत माता और श्रीराम के स्वरूप पर पूरी यात्रा में पुष्पवर्षा हुई। लोगों ने वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

वंदे मातरम यात्रा शहर के रेलवे रोड़ स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर से यात्रा शुरू की | जिसके बाद यात्रा जय श्रीराम और भारत माँ के उदघोष के साथ रेलवे रोड़, चौक, नेहरु रोड़,घुमना, लाल सराय, लाल दरवाजा, बस अड्डा होते हुए स्वराज कुटीर में समाप्त हुई| मार्ग में डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके| यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी| वंदे
मातरम यात्रा में केसरिया ध्वज लहराये गये। रथ पर सवार भारत माता व प्रभु श्रीराम के स्वरूप की लोगों ने आरती उतारी। आयोजक विमलेश मिश्रा युवा प्रदेश अध्यक्ष, सौरभ मिश्रा प्रदेश सचिव, सह सयोजक रामजी, जिलाध्यक्ष व प्रभारी क्रांति पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियांका ठाकुर, विनोद अग्निहोत्री,मटर लाल दुबे,अभिषेक त्रिवेदी, मनु दुबे, अजय दुबे, धीरज पाण्डेय, सूरज यादव, मुनीश मिश्रा, सुरेन्द्र पाण्डेय, रोहित दीक्षित, डॉ. अविनाश पाण्डेय, रामजी मिश्रा , गुड्डू पंडित, भईयन मिश्रा ,आदित्य दीक्षित, कोमल पाण्डेय आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]