लड़की छेड़ने के विवाद में दो पक्षों में तमंचे तने

0
101

FARRUKHABAD : रास्ते से निकल रही जबर्दस्ती पकड़कर उसके साथ छेड़खानी करने में दो पक्षों में तमंचे तन गये। जिसके बाद जमकर मारपीट भी हुई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही दोनो पक्ष फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

घटना थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज की है। जहां रवी गिहार व एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। उसी दौरान सामने से एक युवती निकली। अचानक रवी व उसके साथियों ने लड़की को पकड़ लिया और कमरे की तरफ ले जाने लगे। सरे बाजार हुई इस घटना से आस पास हड़कंप मच गया। रवी गिहार के सामने ही छोटू पुत्र कंचन नामक युवक बैठा था। उसने अपने कुछ साथियों के साथ रवी गिहार की इस हरकत का विरोध किया तो दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। जमकर मारपीट के बाद दोनो पक्षों में तमंचे तन गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

विवाद होने पर मोहल्ले के लोग भी आ गये और रवी गिहार को ललकारा। युवती भी मौका देखकर चली गयी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस को आता देख दोनो पक्ष फरार हो गये।  थानाध्यक्ष मऊदरवाजा श्रीकांत यादव ने बताया कि आरोपी रवी गिहार व उनके साथियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

[adrotate banner="2"]