लड़की छेड़ने के विवाद में चलीं गोलियां, दो घायल

0
131

NAWABGANJ (FARRUKHABAD) : आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने के लिए गयी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में परिजनों द्वारा शिकायत करने पर मंगलवार को जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में पीड़ित किशोरी के चाचा व भाई गोली लगने से घायल हो गये।golikand

[adrotate banner="3"]

थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम सिरमौरा निवासी हाकिम सिंह पाल की पुत्री गांव के ही राजाराम की चक्की पर सोमवार की शाम को आटा लेने गयी थी। वहां पहले से ही मौजूद राजाराम के बेटे दिनेश एवं उसके साथी अमित पुत्र रमेशचन्द्र की लड़की को देखकर नियत खराब हो गयी। दोनो ने किशोरी को बुरी नियत से दबोच लिया। किशोरी द्वारा शोर शराबा मचाये जाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गये, जिसके बाद दोनो आरोपी छोड़ कर भाग गये। लड़की ने घर जाकर अपने परिजनों को छेड़छाड़ की घटना की जानकारी दी। पीड़ित लड़की गांव में ही कक्षा आठ की छात्रा है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

लड़की के परिजन मंगलवार को सुबह इसकी शिकायत राजाराम के घर करने गये। जहां पर राजाराम के पुत्र दिनेश व अमित परिजनों पर भी आग बबूला हो गये और तहस में आकर फायरिंग शुरू कर दी। अमित ने तमंचा निकालकर लड़की के चाचा पंचम पुत्र हीरालाल व रिश्ते के भाई अनूप पुत्र कश्मीर सिंह को गोली लग गयी। गोली लगते ही अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में दोनो को नबावगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से उनको लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।

नबावगंज थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी है। हाकिम सिंह द्वारा आरोपियों का तमंचा भी छीन लिया गया है। जिसे थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। वहीं थानाध्यक्ष नबावगंज से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी मोबाइल नम्बर स्विचआफ मिला।

[adrotate banner="2"]