लौहपुरुष की शोभायात्रा को राजनैतिक दलों ने किया हाईजेक

0
122

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को सरदार पटेल की 146 वीं जयंती के अवसर पर सरदार पटेल युवा वाहिनी के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| जिसमे लौहपुरुष की गगनचुंबी नारें आसमान में गूंजे| जिसमे कई राजनैतिक दलों नें अपनी राजनैतिक रोटी सेंकनें का पूरा प्रयास किया| कांग्रेस नें शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी| विधान सभा चुनाव करीब होनें के चलते राजनैतिक दलों की उपस्थिति को राजनैतिक लाभ से जोड़कर देखा जा रहा है|
शहर के आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा से रविवार सुबह गगनभेदी नारों के साथ शुरू हुई सरदार पटेल की शोभायात्रा आवास विकास तिराहा, बढ़पुर, लालगेट, घुमना, चौक, रेलवे रोड़  होते हुए पल्ला स्थित पटेल पार्क में समाप्त हुई| जहाँ सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया| पटेल यात्रा का चुनाव मौसम होनें के चलते राजनैतिक करण भी खूब हुआ| सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार,  सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार, पूर्व व्लाक प्रमुख कमालगंज राशिद जमाल सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार, अपना दल से सुरजीत कटियार आदि नें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया| राजनैतिक दलों नें शोभायात्रा में अपनी राजनैतिक रोटियों को खूब सेंकनें का प्रयास किया| शोभायात्रा के शुभारम्भ से लेकर समापन तक नेताओं की मौजूदगी प्रमुख रूप से रही| वत्सला अग्रवाल नें चौक पर सरदार जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की| संगठन नें इसका विरोध किया है|
युवा मंच के प्रवक्ता संजीब कटियार नें बताया कि उनका संगठन राजनैतिक नही है| वह सामजिक संगठन है| संगठन ने शोभायात्रा में किसी राजनैतिक दल को आमंत्रित नही किया था| लेकिन यदि कोई राजनैतिक दल नें उनके संगठन को हाईजेक करनें का प्रयास किया तो संगठन इसका विरोध करेगा| युवा मंच के अध्यक्ष मोनू कटियार, प्रवक्ता संजीब कटियार,नरजीत कटियार, अंकुर कटियार, सुरजीत कटियार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]