लो अंतरिक्ष में उगने लगी मटर, साग और गेहूं!

0
132

spaceshuttleमास्को। अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में प्रयोग के तौर पर फसलें उगाई हैं, जो खाने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यह खेती अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर ‘लाडा’ नामक एक ग्रीनहाउस में की जा रही है।

[adrotate banner="3"]

अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद वैज्ञानिकों ने अब तक मटर, साग और छोटे गेहूं का उत्पादन किया है। ये सभी खाने के लिए सुरक्षित होने का प्रमाणपत्र हासिल कर चुके हैं। यह जानकारी रूस के इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल प्रोब्लम के रूसी शोधार्थी मार्गरीटा लेविंस्किख ने हाल में मास्को में आयोजित सालाना अंतरिक्ष सम्मेलन में दी।

इस साल ग्रीनहाउस की मरम्मत होगी और इसमें चावल, टमाटर और शिमला मिर्च लगाए जाएंगे। अंतरिक्ष में उगे ये फसल आखिरकार अंतरिक्ष में तैनात वैज्ञानिकों के लिए आहार का काम करेंगे। वैज्ञानिक फिलहाल यह पता लगाएंगे कि क्या अंतरिक्ष में उगाए जाने से इनके जीन में कोई बदलाव आ जाता है। अंतरिक्ष में बस्ती बसाने के सपने को देखते हुए यह उपलब्धि उत्साहवर्धक है।[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]