लोहिया में त्राहि त्राहि : गर्मी में सड़ रही लाशे, पानी संकट से जूझते मरीज

0
162

फर्रुखाबाद : राममनोहर लोहिया अस्पताल में शव गृह का हाल हमेशा से ख़राब रहा है और यह गर्मी में और अधिक खराब तब हो जाता है जब दूरदराज से आने बाले शव उसमे रखे जाते है | और फ्रिज खराब होने के चक्कर में लाशे बदबू मारने लगती है | वही पानी के लिए भी मरीज पिछले कई दिनों से त्राहि त्राहि कर रहे है | lohiya asptal

[adrotate banner="3"]

कुछ महीने पूर्व जिलाधिकारी पवन कुमार व मुख्यचिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार ने लोहिया अस्पताल का दौरा किया था | और शव ग्रह में रखे फ्रिज को दुरुस्त करने के निर्देश दिये थे | निर्देश के बाद फ्रिज को ठीक किया गया | लेकिन चंद दिन चलने के बाद फ्रिज पुन: खराब हो गया | तब से अस्पताल में आने बाली लाशे शव गृह में गर्मी को देखते गये बदबू मारने लगती है |pani lohiya

कभी कभी लावारिश लाशो को शिनाख्त के इंतजार में शव गृह में कई कई दिनों तक रखा जाता है | फलस्वरूप लाशो में से बदबू आना शुरु हो जाती है | लेकिन विभाग उस पर कोई कार्यवाही नही करता है |

पिछले कई महीनो से शव गृह में सफाई तक नही की गयी है | जिससे खून के दाग भी बदबू में इजाफा कर रहे है | पानी को लेकर तो समस्या पहले की भाति है जिलाधिकारी ने जल्द आरो प्लांट शुरू करने के निर्देश दिये थे | लेकिन अभी तक अधिकारियो के कान पर जू नही रेगा है | समस्या पहले की भाति ही बनी हुई है और मरीजो व उनके तीमारदारो को पानी की बूंद बूंद दे लिए हैण्ड पाईप पर अक्सर चिलचिलाती धुप में लाइन लगानी पड़ती है |

[adrotate banner="2"]