लोहिया नगर सहित 16 वार्डो में पंचर हुई साइकिल

0
145

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी जिस राममनोहर लोहिया के नाम की नीव पर खड़ी है| जिसके नाम से पूर्व सपा सरकार ने पांच साल शासन किया| उसी लोहिया की कर्म भूमि पर उनके नाम से जिस वार्ड का नाम रखा गया उसमे भी पार्टी एक प्रत्याशी नही दे सकी| कुल 16 वार्डो में साइकिल पंचर है|

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका फर्रुखाबाद के कुल 42 वार्डो में से वार्ड 4 नानक नगर, वार्ड 5 प० दीनदयाल उपाध्यय नगर, वार्ड 6 रामनगर, वार्ड 10 लोहिया नगर, वार्ड 12 तुलसी नगर, वार्ड 13 मुंशी प्रेम चन्द्र नगर, वार्ड 15 निराला नगर, वार्ड 18 काशीराम नगर, वार्ड 21 श्याम नगर, वार्ड 13 बिस्मिल नगर, वार्ड 25 गंगा नगर, वार्ड 26 दुर्गा नगर, वार्ड 35 गुरु तेगबहादुर नगर, वार्ड 39 चित्र गुप्ता नगर व वार्ड 40 सुदामा नगर में साइकिल का कोई सिम्बल नही आया|

समाजवादी पार्टी अब लोहिया नगर में ही प्रत्याशी ना उतार पाने को लेकर चर्चा में है | जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने जेएनआई को बताया कि यह पार्टी संगठन का फैसला है| इस विषय में उन्हें जानकारी नही है |

[adrotate banner="2"]