लोहिया के ह्रदय रोग बार्ड का अपूर्ण निर्माण देख डीएम ने सीएमओ को हड़काया

0
111

dm pawan kumar & cmo pawan kumar dm pawan kumar & cmo pawan kumar1FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार ने डा0 राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पैक्स पैड द्वारा निर्माण कराये जा रहे अधूरे ह्रदय रोग बार्ड का अपूर्ण निर्माण देख मुख्य चिकित्साधिकारी को जमकर लताड़ लगायी।

[adrotate banner="3"]

जिसके बाद अस्पताल में मौजूद लोहिया अस्पताल के अधीक्षक डा0 एन बी कटियार ने जिलाधिकारी को बताया कि एक करोड़ की धनराशि पैक्सपैड को निर्माण कार्य के लिए दी गयी थी। परन्तु जब 41 लाख अस्सी हजार रुपये की राशि पैक्सपैड द्वारा खर्च कर लिये जाने के बाद भी कार्य पूर्ण न कराने पर तत्कालीन जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने रोक लगा दी थी। जिससे कार्य पूर्ण नहीं कराया जा सका।

[bannergarden id=”8″]

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राकेश कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि अब शासन से पुनः शेष 58 लाख 20 हजार की धनराशि पर पाबंदी हटा दी गयी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा। सीएमओ ने बताया कि शासन ने महिला व पुरुष चिकित्सालयों के निर्माण के लिए पांच करोड़ 94 लाख की धनराशि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत उपलब्ध कराई है। जिला स्वास्थ्य समिति यह धन लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को उपलब्ध करा रही है। प्रान्तीय खण्ड इससे निर्माण कार्य करायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के भी हालचाल लिये व सम्बंधित डाक्टरों को सही से इलाज करने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="2"]