फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के नेताओ ने लोहिया प्रतिमा के पास एकत्रित होकर राममनोहर लोहिया के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया| सभी सपा नेताओ को सरकार कि योजनाओ कि जानकारी जन-जन तक पंहुचने के लिये कहा गया| जयंती में सपा विधायक नदारद रहे|
आवास विकास में बुलाई गयी बैठक में पार्टी में लोहिया के आदर्शो को अपने जीवन में उतारने पर जोर दिया गया| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की लोहिया ने फर्रुखाबाद को अपनी कर्मभूमि बनाया यह हम सब के लिये गर्व की बात है| उनके विचारो को जन-जन तक पंहुचाना हम सब का कर्तव्य है|जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने सरकार की उपलब्धियों के विषय में सबको अवगत कराया| डॉ० जितेन्द्र यादव ने लोहिया पार्क में टिन सेट डलवाने कि घोषणा कि| महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने अभी को समाजवादी विचार धारा से जुड़ने को कहा गया|
पूर्व विधायक इजहार आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये| एडवोकेट मंदीप यादव ,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, विकास दुबे, रामलखन कठेरिया आदि लोग भी मौजद रहे| लेकिन लोहिया के जन्मदिन पर भी जिलाध्यक्ष के फरमान के बाद भी विधायक नही पंहुचे|
लोहिया का जन्मदिन
डॉ॰ राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में (वर्तमान-अम्बेदकर नगर जनपद) अकबरपुर नामक स्थान में हुआ था। उनके पिताजी श्री हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे। ढाई वर्ष की आयु में ही उनकी माताजी (चन्दा देवी) का देहान्त हो गया।। उन्हें दादी के अलावा सरयूदेई, (परिवार की नाईन) ने पाला।
लोहिया की जयंती पर भी विधायक जी रहे गायब
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


