लोहिया अस्पताल हड़ताली कर्मियों के समर्थन में उतरीं डा0 रजनी सरीन

0
86

FARRUKHABAD : जनपद में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था वैंटीलेटर पर चल रही है फिर भी डाक्टर व कर्मचारी हड़ताल करके जरूरतमंद असहाय मरीजों को और ज्यादा परेशान करने पर तुले हुए हैं। बीते तीन दिन पूर्व विकास मंच द्वारा लोहिया अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्व आंदोलन किया गया। जिसमें विकास मंच कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा व गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी।rajani sareen जिसमें डा0 रजनी सरीन ने भी पहुंचकर हवा दी।

[adrotate banner="3"]

हड़ताली कर्मचारियों के हाल लेने के लिए भाजपा नेत्री डा0 रजनी सरीन लगभग साढ़े 10 बजे पहुंच गयीं। जहां पर उन्होंने लगभग आधा घंटे तक सीएमएस ए के मिश्रा से बंद कमरे में वार्ता की। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि अस्पताल के डाक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करना अत्यंत निंदनीय है। दोषी युवकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। जिसके बाद कर्मचारी नेता शेषनरायन सचान ने सभा कर हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित किया।rajani sareen1

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इसी बीच कर्मचारियों को सूचना मिली कि विकास मंच के कार्यकर्ता राहुल जैन गिरफ्तार हो गये। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया और मुख्य चिकित्साधिकारी व डा0 रजनी सरीन की मौजूदगी में हड़ताल खत्म कर दी।

[adrotate banner="2"]