लोहिया अस्पताल में खड़ी खटारा एम्बुलेसें देख सीएमओ खफा

0
118

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० वन्दना सिंह नें लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया| जहाँ उन्होंने अस्पताल के साथ ही साथ एम्बुलेस भी चेक की| जिसमे उन्हें कई एम्बुलेंस खुद बीमार मिली| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| इसके साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये|
गुरुवार को सीएमओ लोहिया अस्पताल पंहुची| उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी| डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी के सीएमओ को अस्पताल का निरीक्षण कराया| सीएमओ के आने की सूचना सीएमएस डॉ० एसपी सिंह को बुलाये जाने के बाद भी वह मौके पर निरीक्षण के दौरान नही आये निरीक्षण समाप्त होनें के बाद वह मौके पर पंहुचे| इससे पूर्व सीएमओ नें अलगाव वार्ड (आइसोलेशन वार्ड), इमरजेंसी का निरीक्षण किया| उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंने पर जोर दिया|
ईएनटी सर्जन ना होने पर जतायी नाराजगी
उन्होंने सेम्पलिंग की जानकारी ली| जब ईएनटी सर्जन के बारे में जानकारी ली तो डॉ० अभिषेक नें उन्हें बताया कि उनकी संबिदा समाप्त हो गयी है| जिस पर उन्होंने सीएमएस के लिए नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इसकी सूचना सीएमएस को देनी चाहिए| डॉ० अभिषेक से इमरजेंसी प्रभारी के पद से त्यागपत्र देनें के बारे में जानकारी ली| जिस पर डॉ० अभिषेक नें उन्हें बताया कि व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र देंने की जानकारी दी| सीएमओ ने डॉ० अभिषेक की कार्यप्रणाली की तारीफ की|
बाल रोग विशेषज्ञ का कमरा मिला खाली
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों के चेंबर भी देखे| जिसमे उन्होंने डॉ० राजेश तिवारी के बारे में जानकारी की| मौके पर मौजूद डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें बताया कि डॉ० राजेश तिवारी का तबादला गैर जनपद सीएमएस के पद पर हो गया है| सीएमएस एसपी सिंह और डॉ० विवेक सक्सेना भी बाल रोग विशेषज्ञ है| लेकिन बच्चा भर्ती करने के बाद भी डॉ० विवेक सक्सेना नही आते क्योंकि डॉ० सक्सेना एनआरसी इंचार्ज हैं| उन्होंने इस सम्बन्ध में सीएमएस से वार्ता करने की बात कही|
लोहिया में 7 खटारा एम्बुलेंस देख भड़की सीएमओ
लोहिया अस्पताल में सीएमओ डॉ० वन्दना सिंह नें 108 एम्बुलेंसो का भी निरीक्षण किया| जिसमे वर्ष2014-15 में आयीं 7 एम्बुलेंस पुरानी और खटारा मिलीं| जिन पर उन्होंने कड़ीनाराजगी व्यक्त की| उन्होंने नई एम्बुलेंस के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]