लोहिया अस्पताल में ऑनलाइन फिटनेस प्रमाणपत्र

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल में ऑनलाइन फिटनेस प्रमाण पत्र बनने की शुरुआत हो गयी| पहले दिन ही काफी भीड़ रही| लोग ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगे रहे|
अस्पताल में पूर्व में यह सेवा नही थी| शनिवार को जनरल फिटनेस प्रमाणपत्र की शुरुआत हो जाने से आम जन मानस को अब इससेकाफी राहत महसूस होगी| सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक दो कर्मियों सौरभ दुबे व रजत सिंह चौहान की नियुक्ति की गयी है| जो आम जनता को जरूरी अभिलेख देखने के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र ऑनलाइन करेंगे|