अपडेट:जिले की स्वास्थ्य सेवाएं जल्द होगी शुरू: चेतन चौहान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीते लगभग चौथे दिन से चल रही लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल के चौथे दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतरी दिखी| जिसको लेकर प्रभारी मंत्री गम्भीर दिखे और उन्होंने कहा कि चिकित्सक और शिक्षक के बीच चल रहे मामले में कोई ना कोई रास्ता निकाला जायेगा|पता चला है कि मंत्री लोहिया अस्पताल में वार्ता भी कर सकते है|लेकिन देर शाम उन्होंने अधिकारियों को गम्भीर मामले में निर्देश दिये और दिल्ली के लिए रवाना हो गये|
क्षेत्र के ग्राम जाजपुर बंजारा आये प्रदेश सरकार के खेलकुद मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि बीते चार दिन से जिले की ओपीडी व्यवस्था पर ताले पड़े है यह चिंता का विषय है जिले में आने से पूर्व उन्हें प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी नही थी| लेकिन अब जानकारी हो  गयी है| जिलाधिकारी, सीएमओ आदि से वार्ता कर जल्द से जल्द कोई ना कोई हल जरुर निकाला जायेगा| जिससे आम जनता की चिकित्सा में आ रही समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण हो सके| जेएनआई के सबाल पर उन्होंने कहा अधिकारियों से वार्ता कर बीच का रास्ता निकाला जायेगा|