लोधी महासभा को मजबूत करनें पर दिया गया बल

0
226

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनाये गये राहुल राजपूत और अन्य पदाधिकारियों का अखिल भारतीय  लोधी महासभा नें जोरदार स्वागत किया| इसके साथ ही संगठन को गाँव-गाँव मजबूत करनें की रणनीति पर चर्चा की गयी|
रविवार को सातनपुर आलू मंडी स्थित आलू आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर वर्मा के प्रतिष्ठान पर अखिल भारतीय लोधी महासभा नें नवनियुक्त दायित्व युवामोर्चा जिला महामंत्री राहुल राजपूत और पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द राजपूत तथा क्षेत्रीय मंत्री डा. हेमचन्द्र राजपूत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया| इसके साथ ही उन्हें समाज के लोगों को आगे ले जानें नसीहत भी दी गयी| लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, महामंत्री रामलडैते राजपूत , डा. धर्मेन्द्र राजपूत , कोषाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह राजपूत, अजय सिंह राजपूत व अनूप कुमार राजपूत आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]