लोधी और शाक्य मतदाताओं में सेंधमारी का प्रयास

0
165

फर्रुखाबाद: बीजेपी ने जिले के लोधी और शाक्य मतदाताओं में सेंधमारी करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते लोधी समाज से उमा भारती और शाक्य समाज से केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम लगाये गये हैं। बीजेपी का मानना है कि यदि उनकी इन दोनो समाजों पर कमान अच्छी हो जाती है तो चुनाव आसानी से जीता जा सकता है। ?

[adrotate banner="3"]

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में सुमार केशव प्रसाद मौर्य व उमा भारती इन दोनो समाज के लोगों पर अपना अच्छा खासा प्रभाव डालने का प्रयास करेंगीं। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी लोधी समाज एक बहुत बड़ी संख्या में निवास कर रहा है। जिसके चलते उन मतदाताओं पर उमा भारती अपना जादू चलायेंगीं। भोजपुर प्रत्याशी नागेन्द्र राठौर भी कुछ इन्हीं आंकड़ों पर चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे हैं।

पूरे जनपद में इन दोनो नेताओं के आने से शाक्य और लोधी समाज के लोगों पर खासा असर पड़ेगा। वहीं 10 फरवरी को पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह््मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सिरकत कर रहे हैं।

[adrotate banner="2"]