लोक सभा चुनाव से पूर्व पालिका चुनाव में बीजेपी दिखायेगी ट्रेलर

0
158

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पंहुचे सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नें बंद कमरें में कार्यकर्ताओं का दर्द जाना और आगामी पालिका चुनाव में जीत का मंत्र भी दे गये| उन्होंने कहा की पालिका चुनाव में प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे|
पार्टी कार्यलय में उन्होंने कहा की 60 साल में भी पिछली सरकारें उतना कार्य नही किया जितना भाजपा की आठ साल की सरकार में हुआ है| यूपी में 66 महीने पर तस्वीर बदली गयी है| पिछले चुनाव में चौका लगाकर फर्रुखाबाद ने बता दिया की यह जिला बीजेपी का गढ है| सरकार ने तिरंगे का सम्मान कराकर हर घर तिरंगा लगाने का कार्य किया| भाजपा तुष्टिकरण का कार्य नही करती| 2024 में फिर से मोदी पीएम बने| लेकिन उन्हें दोबारा पीएम ना बननें देंने के लिये राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साजिश चल रही है| इससे कार्यकर्ता साबधान रहें| 2024 में 80 में से 80 सीटें बीजेपी जीतेगी|
सपा, कांग्रेस व बीएसपी जान ले सत्ता केबल जातिवाद व तुष्टीकरण करनें से नही मिलती| दोबारा सत्ता जनता की सेवा करनें से मिलती है|
उन्होंने आगामी नगर पालिका चुनाव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहता है| इसके लिये आप को आवेदन करना है| लेकिन पार्टी का फैसला ही अंतिम फैसला होता है| पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनायें उसे सभी को मिलकर चुनाव लड़ाना है| उन्होंने कहा कि अभी लोक सभा चुनाव से पहले एक छोटी परीक्षा नगर पालिका चुनाव है| जनपद में तीन नगर पंचायत नई बनी है| दो नगर पालिका पहले से ही जिले में है| इस बार सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में कमल खिलेगा | उन्होंने कहा कि पीएफआई सहित कई उससे जुड़े संगठनों को बैन किया गया है| वह इसका समर्थन करते हैं| पीएफआई देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहता था|
उप मुख्यमंत्री से पुलिस की सर्वाधिक शिकायतें
भाजपा कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नें कार्यकर्ताओं का दर्द जाना| कार्यकर्ताओं ने सर्वाधिक पुलिस के उत्पीडन की सर्वाधिक शिकायतें की| इसके साथ ही सीओ सदर की भी कई कार्यकर्ताओं नें शिकायत की| साथ ही कार्यकर्ताओं नें कहा की जनपद में राजस्व विभाग में भी बिना पैसे दिये कोई कार्य नही होता| उपमुख्यमंत्री नें कार्यवाही का भरोसा दिया| इसके बाद उपमुख्यमंत्री नें कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की| विधायक सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, डॉ० सुरभि गंगवार, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से रहे|
विधायक के आवास पर भी गये उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के आवास विकास स्थित आवास पर गये और परिजनों से भेट कर कुशलता जानी|
कार्यालय में प्रवेश के लिये जारी हुई थी सूची
भाजपा कार्यालय में प्रवेश के लिये जिला संगठन की तरफ से एक सूची जारी की गयी थी| जिसमे कुल 86 पदाधिकारियों के प्रवेश की अनुमति ही थी|
अटेवा नें सौंपा ज्ञापन
अटेवा पेंशन बचाव मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की तरफ से उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन बहाल करनें की मांग की|
किसान यूनियन नें किया रास्ता घेरने का प्रयास
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा नें नेकपुर के निकट उपमुख्यमंत्री का काफिला रोंककर उन्हें ज्ञापन सौंपनें की तैयारी की थी| लेकिन जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर आ गया| उन्होंने भाकियू नेताओं को रोंक लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]