लोकसभा फतह को बूथ मजबूत करने की नसीहत

0
122

फर्रुखाबाद: बुधवार को विधानसभा क्षेत्र सदर विधान सभा का बूथ प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया| जिसमे कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से लग जाने के निर्देश दिये गए | साथ ही साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में पूरी जिम्मेदारी से लगने को कहा गया|
शहर के नवभारत सभा भवन में सम्मेलन का आयोजन महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव व विधान सभा अध्यक्ष बंटी यादव के द्वारा किया गया| जिसमे सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के प्रभारियों को अपने-अपने बूथ पर आगामी 7 अक्टूबर, 14 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में पूरी जिम्मेदारी से लगने को कहा गया। महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने लोक सभा चुनाव में जीत के लिए बूथ को मजबूत करने की सलाह दी| उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो लोकसभा का चुनाव प्रत्याशी जीतेगा| ढाई घाट के पुल का लोकार्पण करने पर मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी को सपाईयों ने बधाई दी| विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री सतीश दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किये| सम्मेलन की अध्यक्षता नूर मोहम्मद ने की| सम्मेलन में पार्टी से निर्वाचित सभासद रफी अंसारी, अनवर खान, हसीन खान, संजय यादव ,शहरयार खान का समाजवादी पार्टी की तरफ से स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व सदर विधायक विजय सिंह के परीजनों में से कोई नजर नही आया|
पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव,जिला महासचिव मन्दीप यादव,महेंद्र सिंह कटियार व यूनुस अंसारी ने विचार व्यक्त किये। अनिल श्रीवास्तव बंटी यादव ,रजत क्रांतिकारी, आकिल खान ,चंद्रेश राजपूत ,रामानंद प्रजापति, पुष्पेंद्र यादव,इलियास मंसूरी,जीतू यादव, जितेंद्र यादव (सिरोली वाले) आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]