लोकसभा चुनाव: AAP के उम्मीदवारी फॉर्म बंटने शुरू

0
109

aap logoनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने से पहले ही लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने आज से उसके टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं के लिए फॉर्म जारी कर दिए हैं। ये फॉर्म कोई भी पार्टी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है। फॉर्म का प्रारूप दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारी फॉर्म जैसा ही रखा गया है।

[adrotate banner="3"]

पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने प्रेसवार्ता में कहा कि देश के 309 जिलों में आम आदमी पार्टी की कमेटी हैं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी ने अब तक लोकसभा चुनाव की रणनीति नहीं बनाई है लेकिन चर्चा जारी है। संजय सिंह और पंकज गुप्ता की एक सबकमेटी बनाई गई है और ये कमेटी ही चुनाव के बारे में फैसला लेगी।

पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि हम हर राज्य में जाएंगे और अपने कैडर के साथ मीटिंग करेंगे तथा लोकसभा चुनाव की संभावना तलाशेंगे। हम साफ सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे। जो लोग दूसरी पार्टी में हैं लेकिन घुटन महसूस कर रहे हैं उन्हें पार्टी में शामिल किया जा सकता है। अगर कोई पार्टी का उम्मीदवार बनना चाहता है तो उसे हमारे फॉर्म को भरकर अपने बारे में सारी जानकारी देनी होगी। उसे अपने लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों से कम से कम 100 लोगों का समर्थन जुटाना होगा। आज से ये प्रक्रिया शुरू होगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

अलका लांबा के कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताने पर योगेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी में सामान्य वर्कर के रूप में स्वागत है। किसी भी व्यक्ति के पार्टी के लिए चार महीने काम करने के बाद हम तय करेंगे कि उसे सक्रिय सदस्य बनाएं या नहीं। यादव ने कहा कि अमेठी में झाड़ू लगाओ-करप्शन भगाओ यात्रा में स्थानीय लोग ही शामिल होंगे, कुमार विश्वास या अन्य नेता यहां से नहीं जाएंगे। गृहमंत्रालय द्वारा आम आदमी पार्टी के विदेशी चंदे की जांच पर यादव ने कहा कि जांच होनी चाहिए। अगर उसके बाद फुरसत मिल जाए तो बीजेपी और कांग्रेस की भी जांच हो जाए।

[adrotate banner="2"]